Bihar Youth Program : सहरसा के विकास भवन सभागार में आयोजित माई भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने की, जबकि जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन ने विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
विकास भवन सभागार में शनिवार को माई भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में माई भारत की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिले में इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई.
माई भारत की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन ने माई भारत की विभिन्न पहलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत प्रस्तुति दी. उन्होंने बताया कि युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए जिले में विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकें.
युवाओं के अधिक पंजीकरण पर रहा विशेष जोर
बैठक में माई भारत पोर्टल पर अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जिले में माई भारत की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया.
सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश
जिलाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने माई भारत की पहलों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रमों का दायरा और प्रभाव बढ़ेगा. उन्होंने पंजीकरण अभियान के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ अभियान को गति दें और अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. समिति ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जिले में माई भारत अभियान को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें : पटना समेत बिहार के 19 जिलों में हैवी रेन और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
