मुकेश झा बने जदयू के सहरसा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

जदयू नेता मुकेश झा को सहरसा जिला जदयू का उपाध्यक्ष बनाया गया है. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा. कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी.

Saharsa JDU Appointment: सोनवर्षाराज (सहरसा). लगमा पंचायत निवासी जदयू नेता मुकेश झा को सहरसा जिला जदयू का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सोमवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा. मनोनयन की जानकारी मिलते ही स्थानीय जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुकेश झा को बधाई दी.

संगठन को मिलेगी मजबूती

प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुकेश झा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी. साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी.

मंत्री ने सौंपा मनोनयन पत्र

जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने मुकेश झा को जिला उपाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा. इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Saharsa JDU Appointment: मुकेश झा के मनोनयन पर राजीव कुमार सिंह मुन्ना, पिंकू मंडल, चूड़ामणि झा, रौशन कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन जी, मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह उर्फ कुंदन, पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >