सांसद ने सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने का दिया निर्देश

सांसद ने सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने का दिया निर्देश

सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का सांसद ने की गहन समीक्षा सहरसा . सांसद सह अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों व विगत में दिए गये निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि पूर्व में चिह्नित किए गये ब्लैक स्पॉट की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी सहरसा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्य प्रमंडल सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर एवं एनएचएआई 107, 327 ई को उपलब्ध करायें. साथ ही एक सप्ताह के अंदर वैसे नये स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां एक से अधिक बार दुर्घटनाएं घटित हुई है. समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने बताया कि कुछ वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के मापदंड की अवहेलना व नजर अंदाज करते हुए वाहनों का परिचालन एवं वाहनों को रोड पर यत्र-तत्र पार्क करने जैसी समस्या है. ऐसे तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत, कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सांसद ने समीक्षा के क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने, आम लोगों द्वारा बिना हेलमेट के वाहनों का परिचालन नहीं हो इसे सुनिश्चित करने निमित चेकिंग अभियान के क्रियान्वयन में और तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गयी. जानकारी दी गयी की राजस्व संग्रहण माह मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100.49 प्रतिशत है. बैठक में मौजूद सड़क सुरक्षा समिति सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराया. जिस पर विचार करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया. बैठक में मौजूद जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने संबंधित तकनीकी विभागों एवं अन्य विभागों को सांसद द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों के सम्यक अनुपालन का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >