मोबाइल दुकान से चोरों ने की करीब तीन लाख रुपये की मोबाइल की चोरी

करीब तीन लाख रुपये की मोबाइल की चोरी

जांच में जुटी पुलिस सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का मोबाइल की चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार टुनटुन कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर गये थे. शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि एस्बेस्टस की छत को चोरों द्वारा तोड़कर ग्राहकों का मरम्मत के लिए रखा करीब 50-60 मोबाइल, 23 पीस नया मोबाइल, मेमोरी चीप, ब्लू टूथ, लैपटॉप की चोरी कर ली गयी है. पीड़ित द्वारा सदर थाना को सूचना देने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है, पीड़ित व आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हाल के दिनों में कई दुकानों में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. नियमित गश्ती नहीं होने से चोरों का हौंसला बढा है. प्रशांत सिनेमा रोड में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत है. लोगों ने प्रशासन से नियमित गश्ती करने व चोरी का उद्भेदन करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >