कट्टा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

औचक निरीक्षण में विधायक ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के बनमा गांव में अपराध की योजना बना रहे एक युवक को पुलिस ने एक कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बनमा गांव के भगता टोला में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी महेंद्र यादव के पुत्र विजय कुमार को एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है. गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जायेंगे. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है. इस दौरान मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मो.सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एसआई आभा कुमारी एवं रवि कुमार समेत अन्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 19 – गिरफ्त में आरोपी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >