नाबालिग लड़की लापता, थाने में दिया आवेदन

नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है.

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है. परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. घटना बीते 17 जुलाई की रात की बतायी जा रही है, जब पूरा परिवार रात्रि भोजन के बाद सो गया था. सुबह उठने पर देखा गया कि किशोरी अपने कमरे से गायब है. लड़की की मां द्वारा दिए गये आवेदन में कहा गया है कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. बीते 28 मई को वे लोग दिल्ली से सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक घर लौटे थे और वहीं रह रहे थे. 17 जुलाई की रात खाना खाकर सभी लोग सोने चले गये थे, लेकिन 18 जुलाई की सुबह जब नींद खुली तो बेटी कमरे से गायब मिली. उसके साथ एक मोबाइल फोन भी गायब था. परिजनों ने अपने स्तर से कई स्थानों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि लड़की की गुमशुदगी की जानकारी मिली है. उसकी बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >