थानाध्यक्ष व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

सहरसा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रांगण में शनिवार को विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व मेडिएशन फॉर नेशन अभियान के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में न्यायालय द्वारा जारी नोटिस का ससमय तमिला कराने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके व मीडिएशन फॉर नेशन अभियान के तहत अधिक से अधिक वादों में माध्यस्थता की जा सके. बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजय कुमार सरोज ने की. बैठक में कुदूस अंसारी अपर मुख्य न्यायिक दनडाधिकारी एक, निशा कुमारी सब जज बख्तियारपुर, सुमन कुमारी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सहरसा, डॉ मो अफजल खान मुंसिफ सहरसा, अंजीता सिंह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, रोहित अमृतांशु न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, अभिनव कुमार न्यायिक दनडाधिकारी प्रथम श्रेणी, निखिल चंद्र न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, हसन तबरेज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मारिया खान न्यायिक दनडाधिकारी प्रथम श्रेणी, नेहा कुमारी प्रोबशनरी सिविल जज जूनियर डिवीजन सहित अन्यअन्य न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >