Saharsa, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पतरघट की बैठक

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पतरघट की बैठक

सहरसा पतरघट से राजेश कुमार सिंह का रिपोर्ट,

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पतरघट की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी नूतन सिंह की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय पामा के प्रांगण में आयोजित किया गया. आयोजित बैठक में नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया. इस दौरान बैठक को संबोधित करतें हुए संघ के जिला अध्यक्ष सह राज्य सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 व 2020 के निहित प्रावधान के तहत नियोजित शिक्षकों को 12 वर्ष सेवा उपरांत कालबद्ध प्रोन्नति करने का प्रावधान हैं . बाबजूद नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति से वंचित रखना विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का द्योतक हैं. जो घोर चिंता का विषय हैं.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से शिक्षक दिन प्रतिदिन जुझ रहें हैं . उन्होंने वेतन, एरियर भुगतान, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश,अध्ययन अवकाश,शिशु देखभाल अवकाश,असाधारण अवकाश स्वीकृति करने हेतु विभागीय कर्मियों द्वारा शिक्षकों से अवैध तरीके से मोटी रकम वसूल किया जाता हैं . जिसमें विभाग के प्रखंड व जिला स्तर के कार्यालय में पदस्थापित लिपिक एवं पदाधिकारी का भुमिका अहम होता हैं. जबकि शिक्षक संघ के

प्रखंड अध्यक्ष कुमारी नूतन सिंह ने कहा कि संघ नियमित शिक्षक, नियोजित शिक्षक,विशिष्ट शिक्षक,विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक सभी कोटि के शिक्षकों की समस्याओं से निजात दिलाने हेतु गंभीर हैं . इसके लिए शिक्षकों को एकजुट रहने की आवश्यकता हैं. जबकि

जिला संघ के संयुक्त सचिव बिनोद कुमार ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की समस्या का समाधान एक सप्ताह में नहीं किये जाने पर जिला स्तर पर आन्दोलन किए जाने की चेतावनी दिया.

उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश नियोजित शिक्षकों का पूर्व में ही प्रौन्नति कर बढ़ोतरी एवं वेतन भुगतान किया गया था. परंतु विभाग द्वारा अकारण पुनः प्रोन्नत कर वेतन देने की प्रक्रिया को अकारण बंद कर दिया गया हैं . जो विभाग द्वारा नियमावली के विरुद्ध कार्य हैं . जिससे नियोजित शिक्षकों को प्रति माह पांच से छः हजार रुपए का नुकसान हो रहा हैं . जो किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर शिक्षक संघ से जुड़ें अभिनंदन कुमार, शंकर कुमार, कैलाश मंडल प्रभाष कुमार,संजय कुमार, तारनंद विश्वास,मनोज कुमार, शशी कान्त जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >