सड़क किनारे सज रही मांस-मछली की दुकानें, दुर्गंध और गंदगी से लोग त्रस्त

पतरघट मुख्य बाजार में सड़क किनारे लग रही मांस-मछली की दुकानों से फैली गंदगी और दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और महामारी के खतरे को देखते हुए सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट: स्थानीय थाना से महज 500 गज की दूरी पर स्थित पतरघट मुख्य बाजार चौक इन दिनों अव्यवस्था का केंद्र बना हुआ है. सड़क किनारे अवैध रूप से लग रही मांस, मछली, अंडा और मुर्गा की दुकानों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. इन दुकानों से निकलने वाली भारी दुर्गंध और गंदगी के कारण बाजार का वातावरण पूरी तरह दूषित हो गया है.

दुर्गंध से राहगीर परेशान, नाक पर रुमाल रख गुजरने की मजबूरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह से शाम तक सड़क की पटरियों पर मांस-मछली की दुकानें सजती हैं. दुकानदार अवशेषों को सड़क किनारे ही फेंक देते हैं, जिससे पूरे इलाके में सड़ांध फैल रही है. स्थिति इतनी विकट है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोग नाक पर रुमाल रखकर चलने को मजबूर हैं. गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा भी गहराने लगा है.

सड़क अतिक्रमण से जाम की समस्या

इन दुकानों के कारण न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि सड़क भी अतिक्रमित हो गई है. दुकानदारों द्वारा मार्ग के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेने से यातायात बाधित हो रहा है. बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

विरोध करने पर एकजुट हो जाते हैं विक्रेता

ग्रामीणों का आरोप है कि जब कभी इस गंदगी और अतिक्रमण का विरोध किया जाता है, तो मांस-मछली विक्रेता एकजुट होकर विरोध करने वालों के साथ उलझ जाते हैं और उल्टे उन पर ही आरोप लगाने लगते हैं. इस कारण स्थानीय लोग अब खुलकर विरोध करने से कतराने लगे हैं.

प्रशासनिक उदासीनता पर उठाए सवाल

लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर भी उदासीनता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक होने के बावजूद पुलिस और संबंधित विभाग इस अव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से अविलंब संज्ञान लेने, सड़क किनारे से इन दुकानों को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि बाजार में स्वच्छता और सुगम यातायात बहाल हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >