मत्स्यगंधा मेला का मेला का डाक 95 लाख में

जिले में एक महीने तक लगने वाले रक्त काली 64 योगनी मत्स्यगंधा मेले को लेकर शुक्रवार को डीडीसी की अध्यक्षता में उनके कार्यकाल वेश्म में खुली निविदा की गयी.

संजय कुमार मेहता को मिला टेंडर, 15 से मेले की होगी शुरुआत सहरसा. जिले में एक महीने तक लगने वाले रक्त काली 64 योगनी मत्स्यगंधा मेले को लेकर शुक्रवार को डीडीसी की अध्यक्षता में उनके कार्यकाल वेश्म में खुली निविदा की गयी. निविदा में छह लोगों ने भाग लिया. करीब 31 राउंड की बोली के बाद 95 लाख की अंतिम बोली लगी व समस्तीपुर के संजय कुमार महतो ने अंतिम बोली लगायी. निविदा में मो कमरुल, संजय कुमार, विजय कुमार गुप्ता, मो रिज़वान, नागेंद्र कुमार, आनंद झा थे. निविदा के लिए शुरुआती बोली निर्धारित 45 लाख 17 हजार सात सौ से आगे की लगायी गयी. जो 95 लाख पर समाप्त हुई. यह अब तक की सबसे उच्चतम बोली रही. निविदा प्राप्त कर्ता संजय कुमार महतो को 48 घंटे के अंदर बोली गयी राशि जमा करने का निर्देश दिया गया. मेला पटेल मैदान में आयोजित की जायेगी. मेले का आयोजन 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक होगा. मौके पर अपर समाहर्ता निशांत, प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार, मंदिर कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर सिंह मुकेश, व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, नज़ीर, महेंद्र पासवान, अनुमंडल स्टेनो गोपनीय अरुण राम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >