सहरसा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकटैया के 33 हजार पुराना तार को बदलकर नया तार लगाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी व किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी. साथ ही वर्तमान में अभी 80 प्रतिशत कार्य एजेंसी तरुण इंटरप्राइजेज द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. साथ ही 33/11 केवी नवहट्टा की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओ से आग्रह किया कि 21 से 23 अप्रैल तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा व सत्तरकटैया की विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दिन के एक बजे तक बंद रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
सत्तरकटैया व नवहट्टा में आज से 23 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
सत्तरकटैया व नवहट्टा में आज से 23 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
