मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

दूसरे दिन बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा जिला मुख्यालय के 20 एवं सिमरीबख्तियारपुर के चार केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गयी.

सहरसा. जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में दूसरे दिन बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा जिला मुख्यालय के 20 एवं सिमरीबख्तियारपुर के चार केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गयी. दो पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में 24 हजार 52 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया. जिनमें सिमरी बख्तियारपुर के चार व जिला मुख्यालय के आठ केंद्रों को लड़कियों का केंद्र बनाया गया. परीक्षा में 11 हजार 617 छात्राएं व 12 हजार 435 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की. साथ ही परीक्षार्थियों की गहन जांचकर केंद्र में प्रवेश दिया गया. वहीं दूसरे दिन केंद्रों पर भीड़ भाड़ ना हो, इसको लेकर सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लगा रहा. उड़नदस्ता दल सहित वरीय अधिकारियों द्वारा सभी केंद्रों का लगातार जायजा लिया गया. सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी जारी रही. डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि शिक्षकों को एक कमरे से दूसरे कमरे जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसा करते पकड़े जाने पर उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. वीक्षक अपने पास मोबाइल उपकरण परीक्षा के दौरान नहीं रखेंगे. सभी भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर जाम की स्थिति ना हो एवं परीक्षार्थियों को कठिनाई ना हो इसको लेकर ट्रेफिक पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गयी है. दूसरे दिन दोनों पालियो में गणित विषय की परीक्षा ली गयी. उन्होंने कहा कि दूसरे दिन दोनों पालियों में कदाचार के आरोप में कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >