बिहार में पिता की डांट से आहत विवाहिता ने की आत्महत्या, मोबाइल चैट बना मौत की वजह

Suicide News: सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता की डांट से आहत होकर 21 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला पारिवारिक तनाव और एक अनजान युवक से मोबाइल संपर्क को लेकर बताया जा रहा है.

Suicide News: बिहार के सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक तनाव और पिता की डांट से आहत होकर 21 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी ने आत्महत्या कर ली. यह घटना बसनही पंचायत के वार्ड संख्या 5 की है, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के बोरनेसर हनुमाननगर निवासी विकास शर्मा की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है. वह पिछले डेढ़ महीने से अपने मायके में रह रही थी, जबकि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है. आरती की शादी महज पांच महीने पहले, 21 नवंबर 2024 को हुई थी.

शादी के बाद भी अनजान युवक के संपर्क में थी आरती

परिजनों के अनुसार, आरती का संपर्क एक अनजान युवक से मोबाइल पर था. जिसे लेकर घर में पहले भी कई बार तनाव हो चुका था. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात आरती के पिता बिमल शर्मा ने उसे एक बार फिर उस युवक से बात करते हुए देख लिया और फटकार लगा दी. इसी बात से नाराज होकर आरती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली.

रात को जब उसकी मां ने आवाज दी और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में आरती फंदे से लटकी हुई मिली. परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस ने क्या कहा?

बसनही थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया गया है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी. पुलिस की जांच जारी है और मृतका के परिवार व ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है. अब सभी की नजरें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.

Also Read: बेऊर जेल में अनंत सिंह के साथ थे रीतलाल! आपराधिक नेटवर्क तोड़ने को भेजा गया भागलपुर जेल, प्रशासन ने दी थी ये रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >