कल से बाजार रहेगा अनिश्तकालीन बंद

कल से बाजार रहेगा अनिश्तकालीन बंद

बाजार बचाओ, रेल ओवरब्रिज बनाओ संघ की बैठक में लिया गया निर्णय,प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप सहरसा. शहर के व्यवसायियों ने 9 सितंबर मंगलवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंदी की घोषणा की है. व्यवसायियों द्वारा शंकर चौक मंदिर परिसर में बैठक कर बाजार बचाओ, रेल ओवरब्रिज बनाओ संघ की ओर से रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गयी. संघ ने कहा है कि बंगाली बाजार ढ़ाला पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण की वर्तमान योजना से सहरसा के 354 निजी रैयतों की जमीन का अधिग्रहण होगा. जिसके कारण वर्षों से बसे दुकानदारों व परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जायेगी. संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन मनमाने तरीके से जमीन का सर्वे कर रही है और खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बाजार को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है. दुकानदारों का तर्क है कि 72 से 80 फीट चौड़ी सड़क लेकर ओवरब्रिज बनाने की योजना अनुचित है. जबकि 30 से 40 फीट चौड़ाई में भी इसका निर्माण संभव है. व्यवसायियों की मांग है कि नक्शे में बदलाव कर कम जगह में आरओबी बनाया जाये, ताकि बाजार और लोगों का नुकसान न हो. संघ के अध्यक्ष शंभु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह बाजार 100-150 वर्षों से रोजी-रोटी का आधार रहा है. पहले भी 1956-57 में सड़क निर्माण के लिए जमीन दी जा चुकी है. अब पुनर्वास, आर्थिक पैकेज या वैकल्पिक व्यवस्था के बिना फिर से जमीन देना संभव नहीं है. व्यवसायियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात प्रबंधन से भी जाम की समस्या का समाधान हो सकता है. लेकिन सरकार और प्रशासन व्यापारी हितों की अनदेखी कर रही है. अध्यक्ष शंभु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अगर प्रशासन ने व्यापारी समाज की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा. बैठक में दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे. मंगलवार को अनिश्चितकालीन बंदी को लेकर व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला व दुकानदारों से दुकान बंद करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >