तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य 25 हजार का इनामी मनीष पांडेय गिरफ्तार

तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य 25 हजार का इनामी मनीष पांडेय गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहा था मनीष पांडेय, छिनतई, लूट और चोरी की घटनाओं में था शामिल सहरसा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी सदर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान की गयी. शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनीष पांडेय पिता शत्रुघ्न पांडेय बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र का निवासी है. डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि मनीष पांडेय लंबे समय से फरार चल रहा था व उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह टाॅप टेन अपराधियों में शामिल है. गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ लूट का मामला पहले से दर्ज है. इसके अलावा आरोपित एनडीपीएस एक्ट और छिनतई की घटनाओं में भी शामिल है. मनीष पांडेय तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य है. जो मुख्य रूप से छिनतई, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुख्यात है. उन्होंने बताया कि तिवारी गैंग लंबे समय से विभिन्न जिलों में सक्रिय था व इस गैंग के सदस्य सुनसान इलाकों, बाजारों और सड़क मार्गों पर राहगीरों को निशाना बनाता था. गैंग के सदस्य हथियार के बल पर छिनतई और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था. जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था. मनीष पांडेय की गिरफ्तारी को पुलिस इस गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >