नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
By Dipankar Shriwastaw | Updated at :
शर्मा चौक के समीप हुआ हादसा
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक ने बताया कि वह सहरसा स्थित एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत है और प्रतिदिन की भांति वह बुधवार को भी पैदल सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. इसी दौरान शर्मा चौक हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान नप क्षेत्र के ब्लाक चौक निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी है. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.