छापेमारी में कट्टा व 26 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

सलखुआ. कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई साहपुरखुर्द पंचायत के बलदही गांव स्थित अलमा डेरा के समीप की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बासा बनाकर रह रहा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद एएसआइ राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान एक कट्टा तथा 26 राउंड कारतूस बरामद किया गया. बरामदगी के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान रोशन यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सलखुआ का निवासी बताया जाता है. वह बलदही ही गांव के बहियार में अलमा डेरा के पास अस्थायी रूप से रह रहा था और खेती-बाड़ी व मवेशी पालन का कार्य करता था. चिरैया अपर थानाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >