खेत पटवन कर रहे युवक की बिजली करेंट से हुई मौत

प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी रंजीत साह के 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार की खेत पटवन के दौरान बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी.

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी रंजीत साह के 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार की खेत पटवन के दौरान बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वे खेत में पटवन कर रहे थे, तभी अचानक करेंट की चपेट में आ गये. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. पिंटू कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनका छह माह का एक पुत्र भी है. इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों के बीच चीख-पुकार मची है, जिससे माहौल गमगीन हो गया है. स्थानीय समाजसेवी राधे यादव ने बताया कि खेत पटवन के दौरान बिजली करेंट लगने से युवक की मौत हुई है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गयी है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. समाजसेवी राधे यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. यह घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >