करंट लगने से दिल्ली में मैंना के युवक की मौत

करंट लगने से दिल्ली में मैंना के युवक की मौत

परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में रह कर करता था मजदूरी सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के मैना गांव के युवक रविंद्र यादव की बिजली करंट लगने से दिल्ली में मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 01 मैंना गांव निवासी स्व छोटेलाल यादव के 29 वर्षीय पुत्र रविंद्र यादव हाल ही में अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए और पेट की खातिर मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया हुआ था. मजदूरी करने के दौरान बीते 8 सितंबर को दिल्ली स्थित संतनगर मुरारी में वह बिजली करंट के संपर्क में आ गया. काफी बहुत देर के बाद जब उसे देखा गया तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों को जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिजनों के द्वारा शव लाने को लेकर कुछ सदस्य दिल्ली रवाना हो गये. इधर रविंद्र यादव की पत्नी अभिलाषा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. पत्नी की दहाड़ से हर आने-जाने वाले की आंखें नम हो जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >