राष्ट्रीय लोक अदालत में एसबीआई पंचगछिया के ऋण धारकों ने तीन लाख से अधिक ऋण किया जमा

ऋण धारकों ने तीन लाख से अधिक ऋण किया जमा

सहरसा . व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत भारतीय स्टेट पंचगछिया के एक दर्जन से अधिक ऋण धारकों ने तीन लाख से अधिक राशि जमा की. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक पंचगछिया के ऋण धारकों को सरकार द्वारा चलाए गये ऋण समझौता का अधिक से अधिक लाभ लेनी चाहिए व भारतीय स्टेट बैंक पंचगछिया सभी ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा. मौके पर जदयू नेता एवं भारतीय स्टेट बैंक पंचगछिया के पूर्व व्यवसाय सलाहकार रंजीत कुमार सिंह बबलू ने मौके पर पहुंचकर कई किसानों से ऋण समझौता के तहत ऋण जमा कराया. उन्होंने लोगों से अपील की कि बैंक से अच्छा संबंध बनाकर अपना विकास करें एवं शाखा प्रबंधक से आग्रह किया कि किसानों एवं मजदूरों को बैंक द्वारा अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करें. इस मौके पर बैंक कर्मी अंकित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >