किसान सभा बैठक में 12 फरवरी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

किसान सभा बैठक में 12 फरवरी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

सहरसा . बिहार राज्य किसान सभा जिला काउंसिल की विस्तारित बैठक शरदा नगर स्थित सीपीएम जिला कार्यालय में संगठन जिलाध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव की अध्यक्षता व वरीय नेता गणेश प्रसाद सुमन के संचालन में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते किसान सभा बिहार के महासचिव बिनोद कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार पर किसान मजदूर विरोधी सरकार होने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार एक-एक कर मजदूर व किसान हितैषी कानून खत्म कर रही है. चार लेबर कोड कानून लागू करने पर उतारू है, जो मजदूरों के अधिकार साथ धोखा है. केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने समर्पण कर बिना टैक्स लिए व्यापार करने की खुली छूट देकर भारत के किसानों के धोखा कर रही है. उन्होंने किसान, मजदूर विरोधी बिल के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैठक में अपील की. किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा कि बिहार की सरकार खासकर उप मुख्यमंत्री सह भूमि व राजस्व सुधार मंत्री विजय सिन्हा द्वारा पूरे बिहार में घुम-घुम कर कहा जा रहा है कि भूमाफियाओं को बख्शा नहीं जायेगा. लेकिन उनकी कथनी के ठीक विपरीत भू माफिया और तेजी से गरीबों, दलितों खासकर पर्चा धारियों को पर्चा की जमीन से बेदखल कर रहे हैं. गरीब प्रशासन के जनता दरबार में चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं एवं कोई सुनने वाला नहीं है. बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों, दलितों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के कथनी एवं करनी में फर्क है. इसके खिलाफ किसान मजदूरों को संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है. किसान जिला सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कार्य रिपोर्ट पेश की. जिस पर साथियों के बहस व आंशिक संशोधन के साथ सर्वसम्मति से पारित किया. बैठक में किसान सभा के सांगठनिक सम्मेलनों को देखते फरवरी माह में गांव एवं पंचायत सम्मेलन संपन्न कराने व 20 मार्च तक सभी अंचलों का सम्मेलन संपन्न कराने बाद 30 व 31 मार्च को सोनवर्षा राज में किसान सभा जिला सम्मेलन संपन्न कराने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. बैठक में किसान नेता डॉ रामरेख यादव, हृदय नारायण यादव, संजय पासवान, अशोक साह, रमेश यादव, महादेव पासवान, व्यास प्रसाद यादव, डोमी पासवान, ब्रजेश बामपंथी, बिनोद यादव, दिनेश साह सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद थे. बैठक का अभिनंदन एसएफआई नेत्री पुजा कुमारी, सीटू नेता नसीमुद्दीन, दुखी शर्मा, मनोज शर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >