दिन दहाड़े लाखों के जेवरात की चोरी

दिन दहाड़े लाखों के जेवरात की चोरी

स्कूल गये थे बच्चे व शिक्षिका मां सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक वार्ड नंबर 19 निवासी स्व. राम लोचन शरण की पुत्री अपर्णा शरण ने दिनदहाड़े घर में घुसकर गोदरेज से लाखों के जेवरात की चोरी को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सरकारी विद्यालय में वह शिक्षिका हैं. गुरुवार की सुबह 9 बजे वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर उनके बच्चे जब स्कूल से घर आये तो उसने उन्हें फोन पर सूचना दी कि घर के अंदर एक कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है व गोदरेज भी खुला हुआ है. सूचना पर वह अपने विद्यालय से अपने घर पहुंची तो देखा कि सही में घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरी का संदेह होने पर जब वे गोदरेज के आलमीरा में रखा अपना सभी जेवरात खोजने गयी तो वहां सोने का एक भी जेवरात नहीं था. उसके बाद तुरंत घटना की सूचना सदर थाना को दी. जहां सूचना पर सदर थाना की पुलिस, एफएसएल की टीम व डीआईयू की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गये. वहीं शिक्षिका ने बताया कि चोर ने उनके घर के गोदरेज को तोड़कर उसमें रखा 2 जोड़ा हाथ का कंगन वजन 55.285 ग्राम, सोने की 1 चेन वजन 13.380 ग्राम, सोने की कान बाली वजन 2.491 ग्राम, सोने की कान बाली वजन 5.275 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र वजन 9.2041 ग्राम, सोने की कान बाली हीरा जरित वजन 1.453 ग्राम, सोने की कान बाली वजन 2.390 ग्राम, सोने की कान बाली वजन 2.38 ग्राम, कुल कान की 6 जोड़ी जिसका कुल वजन 30 ग्राम, सोने की 3 अंगूठी वजन 45 ग्राम, सोने के नाक की नथ वजन 5 ग्राम, सोने के गले का पेंडेंट वजन 20 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र लॉकेट लगा हुआ वजन 10 ग्राम और मंगलसूत्र जिसमें जितिया लगा हुआ वजन 5 ग्राम की चोरी हो गयी है. इस प्रकार उनके घर से चोरी हुए सोने का कुल वजन 206.895 ग्राम एवं जिसकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपया के जेवरात की चोरी हुई है. वहीं पुलिसचौरी की घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. साथ ही आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >