घर से जेवरात व नगदी की चोरी

घर से जेवरात व नगदी की चोरी

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के सरबेला पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सोमवार की शाम एक चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने घर में रखे बक्से से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 13 हजार रुपये नगद चुरा लिया है. गृहस्वामी शमसुल हक के पुत्र मोहम्मद ताहिर ने थाने में शिकायत की है. उन्होंने एक व्यक्ति का नाम लेते हुए चार लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है. चोरों ने जेवरात और नगदी निकालने के बाद बक्सा घर के पीछे फेंक दिया. इस दौरान थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में डॉग स्क्वाइड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया है. थानाध्यक्ष खुशबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >