इंटरमीडिएट छात्र युवक ने की खुदकुशी

इंटरमीडिएट छात्र युवक ने की खुदकुशी

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर में एक 20 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र ने शुक्रवार की देर रात शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक छात्र की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सौरव कुमार घर में दरवाजा बंद कर सो गया था सुबह 10 बजे तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शंका हुआ. उसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया. दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो वह फांसी में लटका हुआ था. आनन-फानन में परिजन उसे फंदे को खोलकर नीचे उतारा और गाड़ी मंगवाकर शव को ले जाने की तैयारी में जुट गये. उसी समय किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. उसके बाद टीओपी 2 प्रभारी सनोज वर्मा उक्त स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. वहीं पुलिस घटना की गए कमड़े में जाकर ताला लगवाया और सदर थाना और एफएसएल की टीम को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्य्क्ष सूबोध कुमार उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई ने जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >