मारपीट मामले में घायल दुकानदार का फर्द बयान दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक पर 31 मई की शाम दुकान के सामने वाहन लगाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने घायल दुकानदार का फर्द बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक पर 31 मई की शाम दुकान के सामने वाहन लगाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने घायल दुकानदार का फर्द बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है. घायल दहलान चौक वार्ड संख्या 14/21 निवासी 60 वर्षीय संजय पंजीयार ने इलाज के दौरान पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि घटना की शाम वह अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान पड़ोस के दुकानदार विजय पंजीयार, उनके दोनों पुत्रों तथा परिवार की महिलाओं के साथ 15 से 20 अज्ञात लोग विवाद कर रहे थे. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और सभी अज्ञात लोग लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर विजय पंजीयार व उनके परिजनों पर हमला करने लगे. आरोप है कि एक हमलावर ने उनके बाएं हाथ की कोहनी के पास चाकू मार दिया. इसके बाद लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा. घायल को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान हकपाड़ा वार्ड दो निवासी बेचो पासवान के पुत्र अटल कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >