जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बाइक से धक्का लगने के विवाद में जख्मी हुआ था युवक सौरबाजार . बाइक की ठोकर लगने के कारण हुए विवाद में जख्मी एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित चिकनी गांव से जुड़ा हुआ है. मृतक पारो शर्मा के परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. वहीं घटना के बाद कई गणमान्य व्यक्ति ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से उचित जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. साथ ही लोगों ने कहा है कि इलाज के दौरान 20 दिन बाद पीड़ित व्यक्ति पारो शर्मा की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. इस दौरान सरपंच रणवीर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव, हाजी मुस्तकीन, मो हातिम, चांद शर्मा, केदारी शर्मा, मनीष कुमार, सहित कई सामाजिक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >