हर हाल में 15 मार्च तक करें बकाया लगान को जमा

हर हाल में 15 मार्च तक करें बकाया लगान को जमा

अंचलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर किया आगाह पतरघट. अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अंचल क्षेत्र के सभी रैयत आगामी 15 मार्च तक अपने-अपने बकाया लगान की राशि को हर हाल में अनिवार्य रूप से जमा कर दें. उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक लगान जमा नहीं करने वालें रैयतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया जायेगा. अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने बताया कि अंचल क्षेत्र में कुल 46663 जमाबंदी है. लेकिन रैयतों द्वारा उस हिसाब से लगान की राशि जमा नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक जिन रैयतों का भू लगान बकाया पाया जायेगा, उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी सेवाओं के लाभ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लगान भुगतान राजस्व व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहती है. अंचल प्रशासन द्वारा अधिक बकाया रैयतों की सूची तैयार की जा रही है. जिस पर निर्धारित सीमा के बाद आवश्यक तथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अंचलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी रैयत की जमाबंदी में त्रुटि हो तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर सुधार करा सकते हैं. जिसके लिए कार्यालय में कर्मियों को निर्देशित किया गया है. उन्होंने रैयतों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते भू लगान जमा कर सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करें. साथ ही पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर भू लगान जमा कर सकें. उन्होंने बताया कि भू स्वामियों को विशेष सुविधा प्रदान किए जाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >