सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत,

सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग के समस्तीपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत अंतर्गत नैनपुर गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी एक होमगार्ड जवान की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान स्वर्गीय कैलू यादव के 38 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार के रूप में हुई है, जो सोनवर्षा कचहरी थाना में होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, भवेश कुमार शुक्रवार देर रात बाइक से ड्यूटी के लिए सोनवर्षा कचहरी थाना जा रहे थे. इसी दौरान सोनवर्षा राज–सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क स्थित समस्तीपुर चौक के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया भवेश कुमार अपने पीछे पत्नी बीना कुमारी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. इनमें 7 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी तथा दो पुत्र 5 वर्षीय प्रशांत कुमार और 3 वर्षीय शांत कुमार शामिल है. पिता की असामयिक मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस महकमे में शोक की लहर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस बीच सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन तथा बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >