हॉकी के लिए महिला व पुरुष का ट्रायल रहा सफल

हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा महिला एवं पुरुष टीम के गठन के लिए ओपन चयन,

सहरसा पटेल मैदान में गुरुवार को हॉकी के खिलाड़ी का ट्रायल लिया गया. खेल विभाग एमएम बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं बिहार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स में प्रतिभागिता के लिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा महिला एवं पुरुष टीम के गठन के लिए ओपन चयन, ट्रायल का आयोजन कराया गया. जिसमें जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सफल रहा. सचिव प्रमोद कुमार झा के संयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया. पुरुष टीम में राजू कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु राज, प्रियांशु राज, हिब्जूर रहमान, गोलू कुमार, प्रिंस कुमार, आदर्श कुमार, मो हमजा, अंकित कुमार, अनु, विशाल, सोनू, राज, प्रिंस, स्वरित, नीरज, प्रीतम, असदुल्ला, ओबैदुर रहमान और महिला टीम में नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, गौरी कुमारी, संजना , मोनिका, पूरबी, अभिलाषा, रिया, सरस्वती, शिवानी, प्रियांशी, कल्पना, मेरी, सोनाक्षी, रजनी, प्रीति, निहारिका, शिक्षा, खुशबू, नैन्सी, स्नेहा कुमारी ने ट्रायल में भाग लिया. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक डॉ रेणु सिंह, संरक्षक कुमार अनिर्बान चौधरी, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित कुमार ठाकुर, चेयरमैन अजय कुमार सिंह, वाइस चेयर मेन डॉ रमण झा, उपाध्यक्ष डॉ शशि शेखर सम्राट, प्रभाकरण देव, शंभू प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, आशीष रंजन सिंह, शशि भूषण, बलवीर ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >