गर्मी ने फिर दिखाना शुरू किया अपना तेवर, तेज धूप व बढ़ते तापमान से बढ़ी परेशानी

जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप एवं उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी.

सहरसा. जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप एवं उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने की संभावना है. दोपहर के समय गर्म हवाओं एवं तेज धूप के कारण वास्तविक महसूस होने वाला तापमान इससे भी अधिक रहा.

सुबह रहा मौसम सामान्य

सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा. लेकिन जैसे-जैसे सूर्य ऊपर चढ़ा, सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखायी देने लगा. बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही. उमस बढ़ने से पसीना एवं बेचैनी महसूस की गयी. मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक या हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन इससे पहले दिन में तेज गर्मी का दौर जारी रह सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना एवं धूप में निकलते समय सिर को ढकना जरूरी है. बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी.

कृषक के लिए चुनौतीपूर्ण मौसम

कृषि कार्यों में लगे किसानों एवं मजदूरों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण बना है. खेतों में काम करने वालों को बीच-बीच में विश्राम करने एवं शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी. वहीं राहगीरों को भी लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी साथ रखने एवं तेज धूप में सावधानी बरतने की सलाह दी. हालांकि मौसम में बदलाव एवं कहीं-कहीं प्री-मानसून गतिविधियों की संभावना बनी हुई है, लेकिन फिलहाल लोगों को तेज धूप एवं बढ़ते तापमान का सामना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >