धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा उत्सव

धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा उत्सव

पतरघट. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को महर्षि मेंही आश्रम पतरघट में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया. संघ के कोसी विभाग व्यवस्था प्रमुख आशीष टिंकू के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ से जुड़े स्वयं सेवकों ने संघ के विशेषता पर विस्तृत रूप से चर्चा की. जबकि सुदीप प्रताप सिंह ने भगवा ध्वज की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए सांगठनिक मजबूती पर चर्चा करते हुए भगवा ध्वज के सामने गुरु दक्षिणा समर्पित किया. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश सिंह चिक्कू, प्रशांत कुमार, विजय भूषण गुप्ता, संजीव कुमार, चंदू स्वर्णकार, चंदू कुमार गुप्ता, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार, शंभु शरण सिंह, राजा साह, सज्जन कुमार, रोहन राजा, रविशंकर सहित संघ से जुड़े स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >