किराना दुकान से डेढ़ लाख रुपये समेत सामान गायब

किराना दुकान से डेढ़ लाख रुपये समेत सामान गायब

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनी टोला चौक में गुरुवार रात चोरों ने एक किराना दुकान में सेंधमारी कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद सहित विभिन्न किराना सामग्री की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित किराना व्यवसायी राजदीप यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे के हिस्सा में छज्जा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और दुकान के गल्ले में रखी लगभग डेढ़ लाख नकद राशि सहित अन्य किराना सामग्री लेकर फरार हो गये. दुकानदार ने बताया कि सुबह जब दुकान खोला तो अंदर बिखरे हुए सामान और टूटी हुई छज्जी को देखकर घटना की जानकारी हुई. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बख्तियारपुर थाना पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है. व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >