शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को शिक्षकों व आशा के समक्ष करायें दवा का सेवन

शिक्षकों व आशा के समक्ष करायें दवा का सेवन

बीडीओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक बनमा ईटहरी . शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत के द्वारा विस्तार रूप से बताया गया कि 16 सितंबर मंगलवार को बनमा ईटहरी के सभी आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेडाजोल की दवा निर्धारित उम्र के अनुसार खिलायी जायेगी. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि दवा से छूटे हुए बच्चों के लिए मॉपअप दिवस का आयोजन 19 सितंबर को किया जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत सभी बच्चे लाभान्वित हो. बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हो, खाली पेट दवा न खिलायें, यह ध्यान रहे. लाइन लिस्टिंग के अनुसार शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को शिक्षकों व आशा के समक्ष ही दवा का सेवन करायें. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत, स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, शिक्षा पदाधिकारी, जीविका बीपीएम अनुपम कुमार, आईसीडीएस प्रियंका कुमारी, बीसीएम विनोद कुमार शर्मा, डब्लूएचओ मैनेजर शाहबुद्दीन, कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार शर्मा समेत अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >