सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, कई परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण

प्रतिनिधि बौसी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा के तीसरे चरण का प्रथम दिन बौंसी में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली में सामान्य भाषा तथा दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई. पहली पाली में कुल 444 परीक्षार्थियों में से 171 उपस्थित हुए, जबकि 273 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 444 में से 168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली के दौरान तीन परीक्षार्थी समय पर केंद्र नहीं पहुंच सके, जिससे उन्हें मुख्य गेट से ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा. भीषण गर्मी को देखते हुए रेफरल अस्पताल बौंसी की मेडिकल टीम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता परवीन के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर तैनात रही. केंद्राधीक्षक पवन कुमार त्रिभुवन को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, ताकि जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों को तुरंत सहायता दी जा सके. मेडिकल टीम में एएनएम रितिका दत्ता, दीपाली रूज और प्रमीला कुमारी शामिल थीं, जिन्होंने कई अस्वस्थ परीक्षार्थियों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं. केंद्राधीक्षक पवन कुमार त्रिभुवन ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई. परीक्षा संचालन के दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस बल के साथ-साथ महिला एवं पुरुष वीक्षकों की व्यापक तैनाती की गयी थी, जिससे व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >