खेत से मवेशी चरा कर लौट रहा था किसान सिमरी बख्तियारपुर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. हादसा भटपुरा के समीप उस वक्त हुआ, जब खेत से मवेशी चरा कर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. छाती में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम मृतक की पहचान भटपुरा वार्ड नंबर 5 निवासी चरितर यादव के रूप में हुई है. घटना में छाती पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और फिर सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गये हैं. बाइक चालक घायल, पुलिस की गिरफ्त में हादसे में शामिल बाइक चालक की पहचान भतौनी वार्ड नंबर 8 निवासी 26 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो सलखुआ प्रखंड में आधार ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है. हादसे में उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
