10 सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायक शिष्टमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

जिले के कार्यपालक सहायक अपने लंबित मांगों के समर्थन में संघ के राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.

सहरसा. जिले के कार्यपालक सहायक अपने लंबित मांगों के समर्थन में संघ के राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर शनिवार को शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन को मांग पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं जिला सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ ने अपनी चिर लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है. जिसके तहत शनिवार को कार्यपालक सहायकों ने अपने 10 सूत्री मांग पत्र स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन को सौंप कर न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य संघ द्वारा नियमित अपने लंबित मांगों के लिए मुख्यमंत्री एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन पटना के साथ कई बार पत्राचार किया. लेकिन कार्यपालक सहायकों को सिर्फ आश्वासन देकर बैठक पर बैठक कर ठगने का कार्य किया गया. सरकार द्वारा सिर्फ अन्य विभाग के अन्य पद धारक का मानदेय दोगुना किया जा रहा है. लेकिन कार्यपालक सहायक जो प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत हैं, उनका भला नहीं हो रहा है. कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक के बल पर देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म का परचम लहरा रहा है. सरकार एवं संबंधित विभाग को चुनाव एवं अचार संहिता से पूर्व बैठक कर कार्यपालक सहायकों की मांगों को पूर्ण करना चाहिए. वहीं शुक्रवार की संध्या संगठन ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया. मौके पर संघ कोषाध्यक्ष प्रतीक कर्ण, उपाध्यक्ष संजीव झा, कोर सदस्य रधुनाथ कुमार, पिंटू कुमार, अजीत कुमार वर्मा, आयुष कुमार, विश्वजीत कश्यप, रूबी कुमारी, रूपा कुमारी, डोली कुमारी, अदिति कुमारी, रोशन मल्लिक, अजय कुमार, रूपम कुमारी, मधु कुमारी, संजीत कुमार झा, सुदर्शन कुमार, चेतन कुमार, रोहन कुमार, अमित कुमार झा, हरिमोहन झा सहित अन्य सभी विभागों में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >