समाहरणालय फीडर में आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

समाहरणालय फीडर में आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

सहरसा . मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 केवी समाहरणालय फीडर में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को समाहरणालय फीडर में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समाहरणालय, डीटीओ ऑफिस, कोर्ट परिसर, वेयर हाउस, आयुक्त कार्यालय, आईटीआई कॉलेज, बिहार परीक्षा भवन, डीआरसीसी, कला भवन, एरिया बोर्ड कोसी विद्युत ऑफिस सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों व सरकारी आवासों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि बारिश, आंधी तूफान, तेज हवा एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते प्री समर मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता है. जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >