पंखा का तार जोड़ने में लगा करंट, मौत

पंखा का तार जोड़ने में लगा करंट, मौत

सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के तरियामा पंचायत के पंडित टोला में दोपहर बाद घर के पंखा में बिजली का तार जोड़ने के क्रम में एक व्यक्ति को करंट लग गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक अरविंद कुमार की उम्र 40 वर्ष है. उनको तीन पुत्र है. पत्नी मीरा देवी ने अस्पताल में बताया कि दोपहर में बिजली की पंखा नहीं चल रहा था. पति अरविंद कुमार पंखा का तार जोड़ने लगे. इसी दौरान बिजली का नंगा तार हाथ में चिपक गया. चिल्लाने की आवाज पर हमलोग पहुंचे एवं तार को किसी तरह उनके हाथ से छुड़ाया. फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >