नशे में धुत युवक ने तोड़ा साइन बोर्ड, गिरफ्तार

नशे में धुत युवक ने तोड़ा साइन बोर्ड, गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बीते रविवार की देर रात नशे में धुत एक युवक ने चौक पर लगे वीर शहीद अब्दुल हामिद के नाम वाले साइन बोर्ड को तोड़ दिया. जिसके बाद मामले की सूचना पर सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के एनएच 107 मुख्य सड़क स्थित वार्ड 9 में नगर पंचायत की ओर से चौक पर लगाये गए वीर शहीद अब्दुल हामिद चौक वाले साइन बोर्ड को वार्ड 11 निवासी कुणाल कुमार ने नशे की हालत मे पहुंच कर तोड़ दिया. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा. इस दौरान सैकड़ों लोग चौक पर पहुंच दोषी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व आवश्यक छानबीन करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही प्रशासनिक तत्परता से क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड को देर रात ही दुरुस्त कर दिया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >