सहरसा. प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित कोशी स्नातक मतदाता जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ व समर्थन को लेकर डॉ रजनीश रंजन ने टीम रजनीश एवं जिला के सभी स्नातक मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया. सोमवार को कार्यक्रम के सफलता की समीक्षा करते डॉ रजनीश रंजन ने अपने टीम के सभी प्रखंड के संयोजक एवं जिला प्रभारी का धन्यवाद व्यक्त करते कहा कि पहली बार स्नातक मतदाताओं के बीच सीधा संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक व सफल कार्यक्रम रहा. कोशी स्नातक चुनाव का शंखनाद करते उन्होंने जारी किये सात संकल्पों का घोषणा पत्र को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताया. आगामी बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 की राजनीतिक सरगर्मी रविवार को उस समय तेज हो गयी जब प्रेक्षागृह में आयोजित जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम में हजारों शिक्षकों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्नातक मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस आयोजन को आगामी चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है. जिसने पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र में नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है. अपने साथ शहर में भव्य रोड शो में स्नातक मतदाता की बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ समर्थकों द्वारा जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत से अभिभूत रजनीश रंजन ने कहा कि जीत के बाद हम सदैव स्नातक मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतर अपने सात निश्चय को लागू कराने के लिए सड़क से सदन तक सिपाही की तरह डटे रहेंगे.
कोशी स्नातक मतदाताओं का डॉ रजनीश ने जताया आभार, जीत के बाद उम्मीदों पर खरे उतरने का किया वादा

कोशी स्नातक मतदाताओं का डॉ रजनीश ने जताया आभार, जीत के बाद उम्मीदों पर खरे उतरने का किया वादा
Copied link
संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ व समर्थन को लेकर डॉ रजनीश रंजन ने टीम रजनीश एवं जिला के सभी स्नातक मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया.