महिलाओं व बच्चों के सशक्तिकरण पर डीएम का जोर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

मिशन शक्ति योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

सहरसा. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गयी. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर को एक सप्ताह के भीतर नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. जिससे महिलाओं को एक ही छत के नीचे बेहतर एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके. इसके अलावा पुराने सदर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित शक्ति सदन भवन के मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस लाइन परिसर स्थित पालना घर में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठा. इस पर जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर चापाकल स्थापित कराने का निर्देश दिया. जिससे बच्चों एवं कर्मियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके. जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना एवं सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि जागरूकता अभियान पंचायत एवं समुदाय स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाएं. जिससे अधिकाधिक महिलाएं एवं बालिकाएं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें.

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश देते महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, उप निदेशक जनसंपर्क, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन एवं जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >