डीएम पहुंचे निबंधन कार्यालय, दो घंटे से अधिक देर तक किया निरीक्षण

DM’s surprise inspection: जिलाधिकारी ने एक-एक कर विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और राजस्व से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति की पड़ताल की. इस दौरान कई कर्मियों को मौके पर ही तलब कर उनसे जवाब-तलब किया गया. सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, जिससे कर्मचारियों में चिंता देखी गयी.


सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट: जिला प्रशासन ने बुधवार को निबंधन कार्यालय में औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की हकीकत परखी. जिलाधिकारी दीपेश कुमार वरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ अचानक कार्यालय पहुंचे और घंटों तक पंजी (रजिस्टर) व अभिलेखों की गहन जांच की. निरीक्षण की भनक लगते ही कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

कई मामलों में मांगा स्पष्टीकरण:

जिलाधिकारी ने एक-एक कर विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और राजस्व से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति की पड़ताल की. इस दौरान कई कर्मियों को मौके पर ही तलब कर उनसे जवाब-तलब किया गया. सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, जिससे कर्मचारियों में चिंता देखी गयी.
निरीक्षण समाप्त होने के बाद बाहर निकले डीएम दीपेश कुमार ने मीडिया के सवालों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और सीधे वहां से रवाना हो गये. हालांकि, अपर समाहर्ता निशांत कुमार देर तक कार्यालय में डटे रहे और निबंधन पदाधिकारी सीमा कुमारी से अलग से पूछताछ करते रहे.

जांच के आधार पर आगे भी हो सकती है कार्रवाई:

मौके पर सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. औचक निरीक्षण के बाद निबंधन कार्यालय की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. माना जा रहा है कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >