विधानसभा आम निर्वाचन के लिए गठित कोषांगो के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
सहरसा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर गठित विभिन्न कोषांग द्वारा अब तक किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. कार्मिक कोषांग समीक्षा क्रम में निर्वाचन निमित आवश्यक कर्मियों का आकलन कार्य पूर्ण होने एवं पर्याप्त संख्या में कर्मियों की उपलब्धता एवं सूचना डाटाबेस में एंट्री के संबंध में जानकारी दी गयी. नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग ने जानकारी दी कि मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग द्वारा चार निविदा कार्य पूर्ण होने एवं एक निविदा कार्य प्रक्रियाधीन होने के संबंध में बताया गया. जिसको अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग ने निर्वाचन कार्य निमित वाहनों की संख्य, प्रकार का आकलन कार्य पूर्ण कर लिए जाने के संबंध में जानकारी दी. स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में और तेजी लाने का निर्देश दिया. अर्धसैनिक बल कोषांग को आवासन के लिए चिह्नित भवनों संबंधित शेष कार्य को आगामी तीन से चार दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में अन्य कोषांग कार्मिक कल्याण कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचक नामावली कोषांग, शिकायत निवारण कोषांग, मीडिया, एमसीएमसी कोषांग सहित अन्य कोषांगों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
