जिलाधिकारी ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया शुभारंभ

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार की संध्या ईवीएम, वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया.

सहरसा. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार की संध्या ईवीएम, वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया. सदर अनुमंडल कार्यालय के निकट प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र संचालन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों एवं सभी मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवी पैट से संबंधित सभी जानकारी देना है. जिससे मतदान के दिन किसी भी मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो. मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित स्वीप कोषांग के अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >