मंडल कार्यालय कर रहा अच्छा कार्यः श्रवण कुमार

मंडल कार्यालय कर रहा अच्छा कार्यः श्रवण कुमार

नये एलआइसी भवन का क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया उद्घाटन सहरसा.एलआईसी मंडल कार्यालय का सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ईस्ट सेंट्रल जोन पटना श्रवण कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया. पूर्व में एलआईसी कार्यालय पूरब बाजार में एक छोटे परिसर में संचालित हो रहा था. अब वीर कुंवर सिंह चौक स्थित बीएसएनल के दो मंजिले कार्यालय में शुरू किया गया है. जिससे लोगों को बड़ी सुविधा होगी. साथ ही कर्मियों को भी कार्य करने में आसानी होगी. क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि मंडल कार्यालय सहरसा अच्छा कार्य कर रहा है. ग्राहकों की संतुष्टि ही एलआईसी का मुख्य ध्येय है. एलआईसी जीवन के साथ भी एवं जीवन के बाद भी लोगों को मदद कर रही है. उन्होंने भवन के लिए बीएसएनल अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया. जिस कारण सुसज्जित अच्छा भवन एलआईसी को मिल सका. मौके पर प्रबंधक विक्रय बेगूसराय मंडल अनिल कुमार मेहता, मंडल प्रबंधक बेगूसराय गुरु चरण मुखी सहित शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, शाखा प्रबंधक पीयूष कांत, एबीएम राहुल कुमार, एबीएम अरविंद कुमार, बीएम सेल्स पंकज चौधरी, दीपक कुमार झा, परवेज आलम, सुधीर कुमार सिंह, अवधेश कुमार झा, सुनील चौधरी, राजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह, मानिक चंद्र झा, हिटलर सिंह, विकास अधिकारी शम्मी आनंद सहित शाखा के सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >