नवनियुक्त 18 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त 18 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

जिला मुख्यालय सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय में करेंगे योगदान सहरसा . प्रमंडलीय सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कुल 18 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, उप निदेशक पंचायत राज अतहर हुसैन, प्रभारी पदाधिकारी उर्दू कोषांग मुराद अली ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई दी व निर्धारित कार्यालय दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मियों को कार्यालय द्वारा सौंपी गयी जिम्मेवारियों को पूर्ण मनोयोग से निष्पादित करने की हिदायत दी. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों सादिया प्रवीण को समाहरणालय, हुसैन रजा को अनुमंडल कार्यालय, मो अबू नसर हाशिम को अनुमंडल कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर, मो कैसर आलम को अंचल कार्यालय महिषी, मो इनामुल हक को प्रखंड कार्यालय सत्तरकटैया, ईद मोहम्मद को प्रखंड कार्यालय बनमा ईटहरी, मो रियाजउद्दीन को प्रखंड कार्यालय कहरा, मो हफीज अनवर को प्रखंड कार्यालय नवहट्टा, मो शरफ नवाज को सोनवर्षा प्रखंड कार्यालय, मो शमशीर आलम को महिषी प्रखंड कार्यालय, अशफाक अहमद को सलखुआ प्रखंड कार्यालय, सूफियान अहमद को प्रखंड कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर, मो तबरेज आलम को प्रखंड कार्यालय सौरबाजार, मो दिलदार हुसैन को अंचल कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर, अशफाक आजम को अंचल कार्यालय सत्तरकटैया, मो मंसूब आलम को अंचल कार्यालय नवहट्टा, मो इरशाद आलम अंसारी को प्रखंड कार्यालय पतरघट, उमाशंकर कुमार को अंचल कार्यालय सौरबाजार में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >