स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से मिल रही छूट: ईई

स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से मिल रही छूट: ईई

सहरसा. ऊर्जा विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर ना केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं. बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं. नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट व रियायतें दी जा रही है. जिससे मासिक खर्च व बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जा रही है. वहीं समय से बिल भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत व आनलाइन माध्यम से समय पर भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है. बिल भुगतान पर उपभोक्ता 2.5 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं. वहीं स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज मिलेगा. ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विपत्र का समय पर भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. मोबइल एप से भुगतान है सुविधाजनक विकल्प स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान व तेज विकल्प है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सुविधा एप के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत एवं बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं एवं समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं. इससे ना केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा. बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक बचत भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >