सहरसा एसपी कार्यालय का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, डिजिटल पुलिसिंग व त्वरित सेवा पर विशेष जोर

Saharsa Police News : कोसी क्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष ने सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और डिजिटल तकनीक के उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने पर ज़ोर दिया.

Saharsa Police News : कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कुमार आशीष ने गुरुवार को सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालय संचालन, अभिलेख संधारण और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं में रखे दस्तावेजों और रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव और आमजन से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक कार्य का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

डिजिटल तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता

डीआईजी कुमार आशीष ने कहा कि आम लोगों को पुलिस से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ और समय पर उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने पुलिस कार्यों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल नवाचारों के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता बताई. उनके अनुसार तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास और मजबूत होगा.

जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनशिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी और परिणामोन्मुख बनाना समय की आवश्यकता है.

निरीक्षण के बाद डीआईजी का हुआ सम्मान

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित जिला पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण की समाप्ति पर पुलिस अधीक्षक ने डीआईजी कुमार आशीष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >