राष्ट्रीय उच्च मार्ग में बन रहे बायपास को बनगांव से जोड़ने की मांग

राष्ट्रीय उच्च मार्ग में बन रहे बायपास को बनगांव से जोड़ने की मांग

विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के रिजनल प्रमुख से मुलाकात कर रखी समस्या अगले सप्ताह स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई का मिला आश्वासन कहरा. भारत माला परियोजना के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग में बन रहे बनगांव बायपास के पश्चिमी भाग का बनगांव के किसी सड़क से एप्रोच पथ नहीं है. जिसकी समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने भारत माला परियोजना के राष्ट्रीय राजमार्ग के रिजनल प्रमुख एन यहोतकर से मुलाकात की. उन्होंने बनगांव मुख्य मार्ग को नवनिर्मित राजमार्ग से मनोर पुल के पास जोड़ने की मांग की. जिसके बाद अधिकारी द्वारा अगले सप्ताह स्थलीय जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. जिससे ग्रामीणों व बाहरी व्यक्तियों को पटना सहित अन्य महानगर आने जाने की सुविधा मिल सके, अन्यथा ग्रामीणों को बने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के नये बायपास रोड की सुविधा नहीं मिल पायेगी. मालूम हो कि इस चिरपरिचित समस्या की जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन को दी गयी थी. जिसे संज्ञान में लेते विधायक डॉ आलोक रंजन ने विभाग के वरीय अधिकारी एन यहोतकर से मुलाकात कर समस्या के निदान के लिए आवश्यक कार्रवाई को कहा. इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक डॉ आलोक रंजन का विकासोन्मुख कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >