एफएम ट्रांसमिशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग

जिले में प्रस्तावित 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमिशन के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र प्रेषित किया.

सहरसा. जिले में प्रस्तावित 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमिशन के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र प्रेषित किया. उन्होंने कहा कि जिला में 10 किलोवाट क्षमता वाले एफएम ट्रांसमिशन के निर्माण की स्वीकृति के बाद 19 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास भी किया गया था. यह परियोजना क्षेत्र के लाखों लोगों को सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में सशक्त माध्यम प्रदान करने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है. जानकारी मिली है कि 10 किलोवाट ट्रांसमिशन की स्थापना हो गयी है, लेकिन इसके एंटीना नहीं लगाने से यह चालू नहीं हो पा रहा है. उन्होंने अनुरोध किया कि जनहित में 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमिशन को प्रारंभ करने के लिए त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे सहरसा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >